साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2019) आज यानि 6 जनवरी 2019 है। भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण सुबह 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 18 मिनट तक चलेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्यग्रहण है भारत और आसपास के देशों में नहीं दिखाई देगा। जापान, कोरिया, रूस समेत अन्य कुछ देशों में यह नजर आएगा।
आंशिक सूर्यग्रहण दौरान सूरज के कोरोना का अध्ययन करना संभव होता है। हालांकि पृथ्वी से कोरोना देखने और अध्ययन की सही स्थिति पूर्ण सूर्य ग्रहण होने पर ही मुफीद रहती है। यह सूर्यग्रहण जापान, कोरिया, मंगोलिया, ताइवान, रूस समेत विश्व के अन्य हिस्सों में देखा जा सकता है।
आखिर क्या है आंशिक सूर्यग्रहण
जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है। चंद्रमा, पृथ्वी और सूरज के बीच आने से सूरज का कुछ हिस्सा नजर नहीं आता है। जिसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।